भोपाल में “विमुक्त दिवस” कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन: कहा- थानों से हटेगी विमुक्त समाज के अपराधियों की लिस्ट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को विमुक्त दिवस पर भोपाल के रविंद्र भवन में विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि इस समाज ने बहुत कीमत चुकाई है। इस समाज का सरकार पर पहला हक है, हर असंभव कार्य ये समाज सम्भव कर देता है, इससे सभी को सीखना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि थाना में समाज का नाम लिखने की परंपरा खत्म होगी। समाज के किसी व्यक्ति के अपराध करने पर समाज का ही थाना में नाम लिख दिया जाता था। घुमक्कड़ जनजाति की जनगणना में मूल स्थान लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि खास पिछड़ी जातियों के लिए खास योजना बनाई जाएगी , अंतिम संस्कार के लिए जरूरत के हिसाब से स्थान सुनिश्चित होगा। सीएम मोहन ने कहा कि समय के साथ हमारे समाज को भी अपडेट होना पड़ेगा। समाधि प्रथा के बजाय अंतिम संस्कार हो, कच्चे मकान से पक्के मकान में आना होगा। समाज के युवाओं को अग्निवीर में भर्ती के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ कला के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।आंगनबाड़ी जैसी सुविधाएं भी सबको मिलेंगी। 

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और मध्यप्रदेश राज्य विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा विषेश अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सीएम ने की ये घोषणाएं

  • थानों में विमुक्त समाज के लोगों को अपराधी बताकर, जो सूची लगाई गई है, वो हटवा दी जाएगी।
  • प्रमाणपत्र जारी करके जनगणना की जाएगी। जाति प्रमाणपत्र के लिए मूल स्थान को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ वर्ग में, जो जाति शामिल नहीं हैं, उन जातियों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।
  • इन खास पिछड़ी जातियों के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।
  • श्मशान की कमी को पूरा किया जाएगा।
  • पुलिस, सेना, अग्निवीर के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था इस समाज के युवक-युवतियों के लिए की जाएगी।
  • मांगलिक भवन के लिए 20 लाख रुपए देंगे।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!