ना सिर का पता, ना शरीर का, बचे तो सिर्फ हाथ-पैर के टुकड़े : ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को दी ये खौफनाक सजा

अयोध्या. गोसाईगंज थाना क्षेत्र से दरिंदगी का मामला समाने आया है. जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. ब्रेकअप से नाराज प्रेमी से दरिंदा बने दिलीप नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका रही सविता को ऐसी भयावह मौत दी, जिसने भी सुना वहो सिहर गया. आरोप है कि दिलीप ने सविता को डाकबंगले की खंडहर बिल्डिंग में बुलाया था. ब्रेकअप के बाद ये दोनों की पहली मुलाकात थी. सविता भी कॉल पर चली आई. लेकिन वो वापस नहीं लौटी.

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने वहां उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने उसकी लाश को पेट्रोल डालकर फूंक दिया. फिलहाल पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में दिलीप ने लाश को जलाने के बाद अवशेष नष्ट करने में कैमिकल का प्रयोग करना स्वीकार किया है. पुलिस को लाश के अवशेष में सिर्फ हाथ और पैर के टुकड़े ही मिल पाए हैं. बाकी पूरा शरीर जला और गला हुआ मिला.

जानकारी के मुताबिक युवती घर से 21 अगस्त को निकली थी, लेकिन उसकी गुमशुदगी की कोई भी सूचना कहीं दर्ज नहीं है. पुलिस के घंटों खोजबीन के बाद डाकबंगले के पुराने खंडहर में एक सड़ी लाश मिली. शव का केवल हाथ और पैर ही बचा था. बाकी पेट से सीने तक का हिस्सा बिल्कुल खत्म हो गया था. उसमें कपड़ा भरा था. सिर का भी पता नहीं था. लाश सड़ चुकी थी. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई है लेकिन शव को यहां फेंका गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!