महिला का प्राइवेट पार्ट छूकर भागा युवक, बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी पीड़िता, Video Viral

श्योपुर। मध्य प्रदेश में महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दिन दहाड़े महिला से अश्लीलता करते हुए देखा जा रहा है। आरोपी ने देखा कि सामने से बच्चा साथ में लिए एक महिला जा रही है। वह धीरे से उसके पास पहुंचा और उसके प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाकर भाग गया।

दरअसल, कथित वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक थाने के पीछे की गली में एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान उसके सामने से एक युवक आ रहा था। गली पूरी तरह सुनसान थी। अचानक बढ़ते हुए नजदीक पहुंचा और प्राइवेट पार्ट को साड़ी के ऊपर से छूकर भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने धक्का दिया, जिसके बाद आरोपी दौड़ कर भाग गया। यह सारी घटना एक घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 

हालांकि, अब तक यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन वायरल वीडियो से यह स्पष्ट है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा करने में पुलिस प्रशासन नाकाम है। देश भर में रेप और हत्याकांड जैसे मामलों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जा रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस पर क्या कहेंगे और ऐसे आरोपी पर क्या कार्रवाई होगी? क्या उसे ऐसा दंड मिलेगा जिसे महिलाओं की अस्मिता से छेड़छाड़ करने वाले जीवन भर याद रखें? या फिर सिर्फ जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाएगा?  

  • सम्बंधित खबरे

    अब वन मंत्री की कुर्सी का क्या होगा? विजयपुर में रामनिवास रावत की हार व कांग्रेस की जीत के मायने

    मध्य प्रदेश के विजयपुर उपचुनाव के नतीजे स्थानीय उम्मीदवार के साथ-साथ राज्य की व्यापक राजनीतिक कहानी के लिए भी एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है. वन और पर्यावरण मंत्री रामनिवास…

    विजयपुर में मुरझाया कमल, मंत्री रामनिवास रावत को मिली करारी हार, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते

    श्योपुर। मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी और सरकार में वनमंत्री रामनिवास रावत की बड़ी हार हुई है। मुकेश मल्होत्रा ने रावत…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!