प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग में होगी राजनीतिक नियुक्ति, कैबिनेट बैठक में आएगा प्रस्ताव

भोपाल. मध्य प्रदेश में तहसील जिला और संभाग की सीमाओं में परिवर्तन के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप होगा. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग में राजनीतिक नियुक्ति होगी. अब इकाई पुनर्गठन आयोग में प्रशासनिक नहीं बल्कि राजनीतिक व्यक्ति आयोग का अध्यक्ष होगा.बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग आयोग के गठन और सेवा शर्तों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजेगा. मोहन यादव की अगली कैबिनेट बैठक में आयोग के गठन और सेवा का प्रस्ताव आएगा. ऐसे में कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी.

बता दें कि आयोग के पास नए जिलों की पुनर्गठन की अनुशंसा का अधिकार भी होगा. प्रदेश में प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग अध्ययन करने के बाद प्रदेश के जिलों, तहसील, विकास खंडों की सीमाओं को बदलने कार्यवाही की जाएगी. गौरतलब है कि राजनीतिक कारणों से कई जिलों के गठन से सीमाओं की कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं.

प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग पर कांग्रेस का बयान

इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि वोटों की राजनीति के लिए सरकार प्रशासनिक अधिकारों का हनन कर रही है. सीमाएं और परिसीमन प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र का मामला है. सरकार बीजेपी के नेताओं को आयोग में बैठाएगी. वोट के लिए मनमाने तरीके से क्षेत्र का बटवारा होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मामले को लेकर हर स्तर पर विरोध दर्ज कराएगी. बीजेपी सरकार प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ लोकतंत्र का भी गला घोट रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!