श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भी MP में खुले रहेंगे स्कूल, मध्य प्रदेश में इसलिए 26 अगस्त को खुलेंगे स्कूल

 मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां खूब धूमधाम से चल रही है. खुद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेशन की उमंग में सराबोर देखे जा रहे हैं. प्रदेश में जन्माष्टमी का असर स्कूलों की छुट्टियों पर पड़ता देखा जा रहा है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है. 

प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय खुले रहेंगे और जन्माष्टमी पर्व के दिन स्कूलों में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा और मित्रता के ्प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

भोपाल समेत कई जिलों में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम

गौरतलब है मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी पर्व का जनता और सरकार दोनों में देखा जा रहा है. इसकी बानगी ही कहेंगे कि सीएम मोहन खुद इसमें शामिल है. सीएम डा. मोहन यादव प्रदेश में होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं. इनमें राजधानी भोपाल समेत पन्ना और धार जिले में जन्माष्ट्मी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल है. 

जन्माष्टमी के दिन स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण जुड़े प्रसंगों पर होंगे कार्यक्रम 

मध्य प्रदेश के स्कूलों में 26 अगस्त को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी के त्योहार के दिन प्रदेश के सभी स्कूलों में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा और मित्रता के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जन्माष्टमी के सम्बंध में पत्र भी जारी कर दिए हैं. 

रक्षाबंधन के दिन विधानसभा कर्मचारियों की छुट्टी अचानक कैंसिल कर दी गई

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टी के दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय विशिष्ट परंपराओं, योग पर व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे. इनमें शामिल होने के लिए सभी स्कूलों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं. इससे पहले भी प्रदेश में रक्षाबंधन के दिन विधानसभा कर्मचारियों की छुट्टी अचानक कैंसिल कर दी गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!