मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन पर मिलने वाली पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के मामले कई छोटे जिले अव्वल

भोपाल: मध्य प्रदेश के छोटे जिलों में सीएम हेल्पलाइन पर मिलने वाली पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के मामले कई छोटे जिलों का परफॉर्मेंस काफी अच्छा दिखाई दे रहा है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 29 जिलों की सूची जारी की गई है, जिसमें मध्य प्रदेश का पांढुर्णा जिला नंबर वन पर है. इसके अलावा आखिरी जिले के रूप में महूगंज की रैंकिंग की गई है.

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन में मिलने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए हर महीने की रैंकिंग जारी की जाती है. इसी कड़ी में जुलाई 2024 की रैंकिंग सामने आई है, जिसमें द्वितीय समूह के छोटे जिलों की रैंकिंग में 29 जिलों की अलग-अलग जगह बनाई गई है. इनमें पहले नंबर पर पांढुर्णा जिला है, जिसमें 81 शिकायत प्राप्त हुई थी जिनमें 86% शिकायतों का निराकरण कर दिया गया.

जिलों की ग्रेड रैकिंग भी की गई
इसके बाद दूसरे नंबर पर श्योपुर, तीसरे नंबर पर शाजापुर, चौथे नंबर पर आगर मालवा, पांचवें नंबर पर पन्ना और सातवें नंबर पर बड़वानी जिला शामिल है. इसी तरह आठवें नंबर पर नर्मदापुरम, नवें नंबर पर निवाड़ी और दसवें नंबर पर हरदा जिला शामिल है. पुलिस विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर जिलों को अलग-अलग गाइडलाइन के हिसाब से ग्रेड रैंकिंग भी दी गई है.

16 नंबर तक जिलों को ए ग्रेड दिया गया है, जबकि 16 से 27 नंबर तक आने वाले जिलों को बी ग्रेड दिया गया है. इसी क्रम में अलीराजपुर को सी और मऊगंज को डी ग्रेड दिया गया है. सीएम हेल्पलाइन को लेकर मध्य प्रदेश के सभी जिलों को पहले एक ही क्रम में रखा गया था, लेकिन बाद में जब इंदौर जैसे बड़े जिले की तुलना मऊगंज जैसे छोटे जिले से की गई तो काफी अंतर सामने आया. इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने समीक्षा के लिए दो समूह में जिलों को बांट दिया. पहले समूह में मध्य प्रदेश के सभी बड़े शहरों को शामिल किया गया है जबकि दूसरे समूह में एमपी के सभी छोटे जिलों को रखा गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!