जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष की कमान संभालने पर कौन ले सकता है बीसीसीआई में उनकी जगह? जानें दावेदारों के नाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने की अटकलें तेजी से चल रही हैं। हाल ही में आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने 30 नवंबर के बाद अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद खुद को इस दौड़ से अलग कर लिया था जिसके बाद शाह के अगले आईसीसी अध्यक्ष बनने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। 
जय शाह के पास अधिकतर सदस्यों का समर्थन?
जय शाह ने भले ही अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह क्रिकेट की वैश्विक संस्था को चलाने की जिम्मेदारी लेंगे या नहीं, लेकिन इस पर भी सभी की नजरें है कि अगर शाह आईसीसी अध्यक्ष बने तो बीसीसीआई सचिव के रूप में उनकी जगह कौन लेगा। माना जा रहा है कि शाह को आईसीसी बोर्ड के 16 में से 15 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है लेकिन वह इस पद पर आना चाहते हैं या नहीं, इसे तय करने के लिए उनके पास 96 घंटे से भी कम समय है। वहीं उनके पास बीसीसीआई सचिव के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल में अभी एक साल बाकी है। नया आईसीसी चेयरमैन एक दिसंबर को कार्यभार संभालेगा।

राजीव शुक्ला, आशीष शेलार या कोई नया नाम, कौन ले सकता है शाह की जगह?
सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में वापसी के लिए अनिवार्य तीन साल का कूलिंग ऑफ पीरियड शाह के लिए अक्टूबर 2025 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद शुरू होगा। लेकिन इस बात पर बड़ा सवालिया निशान है कि बीसीसीआई में शाह की जगह कौन लेगा क्योंकि उन्होंने और उनके करीबी लोगों ने अभी तक तत्काल योजनाओं का खुलासा नहीं किया है। दावेदारों में हालांकि राजीव शुक्ला, आशीष शेलार, अरुण धूमल जैसे नाम शामिल है जो अभी शाह के साथ बीसीसीआई पदाधिकारी हैं।

राजीव शुक्ला लंबे वक्त से बीसीसीआई में हैं और अगर उन्हें शाह की जगह दावेदारी सौंपी जाती है तो शायद ही किसी को आपत्ति होगी। शुक्ला फिलहाल बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं। दूसरी तरफ बोर्ड के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार हैं जो मुंबई क्रिकेट संघ प्रशासन में बड़ा नाम हैं। वहीं, आईपीएल चेयरमैन धूमल के पास भी बोर्ड चलाने का अनुभव है। इनके अलावा कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं। इनमें संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली और बंगाल क्रिकेट संघ के पू्र्व अध्यक्ष अविषेक डालमिया शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!