पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, 27 तक नामांकन

जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग मतदाताओं की फाइनल सूची भी इसी दिन प्रकाशित करेगा। 

पहले चरण में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरे जाएंगे। 28 को पर्चों की जांच होगी और 30 अगस्त तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। 19 सितंबर को मतदान होगा। वहीं इन इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है।

पहले चरण में यहां मतदान
पुलवामा के पांपोर, त्राल, राजपोरा, अनंतनाग के डोरू, कोकरनाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, शांगस, पहलगाम, शोपियां के जैनपोरा व शोपियां, कुलगाम के डीएच पोरा, कुलगाम व देवसर, रामबन के रामबन व बनिहाल, किश्तवाड़ के इंदरबल, किश्तवाड़, पाडर और डोडा के भद्रवाह, डोडा और डोडा पश्चिम सीटों के लिए चुनाव होगा।

महबूबा की बेटी इल्तिजा को बनाया बिजबिहाड़ा का प्रभारी
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। बिजबिहाड़ा की पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। इल्तिजा मुफ्ती विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को इन प्रभारियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आयोग की तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा का स्वागत किया गया। संवाद

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और नौकरशाही में बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल की अलोचना करते हुए चुनाव की निष्पक्षता के बारे में चिंता जताई गई। इल्तिजा ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। बैठक के बाद पीडीपी पार्टी प्रवक्ता ने आठ प्रभारियों की सूची जारी की। इसके साथ ही राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। सामान्य तौर पर मान्यता है कि जिन लोगों को हलकों का प्रभारी बनाया जाता है वही उस क्षेत्र से प्रत्याशी होते हैं।

पुलवामा से वाहिद अनंतनाग से बेग प्रभारी

  • अनंतनाग पूर्व से अब्दुल रहमान वीरी
  • देवसर सेे सरताज अहमद मदानी
  • अनंतनाग से डॉ. महबूब बेग ,चार-शरीफ से जीएन लोन हंजूरा ,बिजबिहेड़ा से इल्तिजा मुफ्ती
  • वाची से जीएच मोहिउद्दीन वानी ,पुलवामा से वाहिद-उर-रहमान पर्रा
  • त्राल से रफीक अहमद नाइक को प्रभारी बनाया
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!