जम्मू के उधमपुर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की जॉइंट पॉर्टी पर किया हमला, CRPF के इंस्पेक्टर शहीद

उधमपुर में आतंकिवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए. बताया जा रहा है कि बसंतगढ़ के सुदूर डुडू इलाके में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) पर गोलीबारी की थी.

अस्पताल ले जाते समय हुई जवान की मौत

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को गोली लगी और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने बताया कि एसओजी की टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी मौके से भाग गए. यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है जब जम्मू कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश के तौर पहला विधानसभा चुनाव होने वाला है. पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे.

14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई मुठभेड़ के बाद सेना के एक अधिकारी कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे. इस घटना में एक नागरिक भी घायल हुआ था. पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश में लगातार हो रही मुठभेड़ों और घात लगाकर बढते आतंकी हमलों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. यह बैठक दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एनएसए अजीत डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ हुई थी.

हाईवे की सुरक्षा में CRPF को लगाया गया

हाल ही में ये पता चला था कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्गों को निशाना बना सकते हैं. इसे लेकर केंद्र ने राजमार्गों और आस-पास के इलाकों में गश्त करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के और अधिक जवानों को तैनात करने का फैसला किया है.

इससे पहले 10 अगस्त 2024 को अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के दौरान दो सैनिक और एक नागरिक मौत हो गई थी. बीते कुछ दिनों से इस क्षेत्र में कठुआ में सेना के काफिले पर हमले, डोडा और उधमपुर में झड़पें और कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) से किया असफल हमला हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!