रक्षाबंधन पर अगर शुभ मुहूर्त में नहीं बांधी राखी, तो इस समय पर बांधे

रक्षा बंधन का त्योहार हर साल साव की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का त्योहार है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. साल 2024 में रक्षा बंधन 19 अगस्त दिन सोमवार को राखी बांधी जा सकती है.

माना जाता है कि राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधनी चाहिए. भद्रा काल में राखी बांधना वर्जित है. भद्रा काल को शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधनी चाहिए. लेकिन मुहूर्त की अवधि कम होने के कारण कई बार बहनें शुभ मुहूर्त पर राखी नहीं बांध पाती हैं, तो क्या मुहूर्त के बाद या मुहूर्त से पहले राखी बांधना श्रेष्ठ रहता है, आइए जानते हैं.

रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त

वर्ष 2024 में रक्षाबंधन 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस साल 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन भद्रा व्याप्त रहेगी। 19 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्रा शुरू हो जाएगी और दोपहर करीब 1:29 बजे तक रहेगी। ऐसे में भद्रा खत्म होने के बाद ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाना चाहिए। 19 अगस्त को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच रहेगा। दरअसल, इस बार शाम 7 बजे तक लगातार चर, लाभ और अमृत का शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेगा।

अगर आप शुभ मुहूर्त में राखी नहीं बांध पाती हैं तो क्या करें

– अगर आप शुभ मुहूर्त में राखी नहीं बांध पाती हैं तो उसके बाद भी राखी बांध सकती हैं।
– जब भी राखी बांधें तो इस बात का खास ख्याल रखें कि राहुकाल न चल रहा हो।
– राहुकाल में राखी बांधना शुभ नहीं होता है।
– अगर आप शुभ मुहूर्त में राखी नहीं बांध पाती हैं तो अगले 15 दिनों में कभी भी बांध सकती हैं।
– मंगलवार और शनिवार को राखी न बांधें
– रक्षाबंधन का त्यौहार पूर्णिमा के दिन पड़ता है, उसके अगले दिन प्रतिपदा तिथि होती है। इस दिन भी राखी बांधने से बचना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!