घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू परिवारों को 2 अक्टूबर को मिलेंगे ऑनलाइन पट्टे

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जाति के परिवारों को 2 अक्टूबर को एक साथ ऑनलाइन पट्टे दिये जायेंगे। साथ ही कहा कि विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों को त्वरित गति से समय पर पूरा करें।
पंचायती राज मंत्री सोमवार को शिक्षा संकुल के सभागार में पंचायती राज विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। सर्वप्रथम उन्होंने अधिकारियों को हरियालो राजस्थान अभियान को सफल और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बारे में कहा कि भारत में राजस्थान सबसे स्वच्छ राज्य दिखना चाहिए। ठोस व तरल कचरा प्रबंधन पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास शौचालय नहीं है उनका सर्वे किया जाए।

ग्रामीण परिवारों को चिन्हित करके शौचालय बनाने और उनका उपयोग करने के बारे में जागरुक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 01 करोड़ 09 लाख शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही तरल कचरा प्रबंधन के लिए पॉलिसी बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित अधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और ना ही करने देंगे। पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित है। अपने परिवार में भी कड़ाई से पालन करें। प्लास्टिक की पानी की बोतल का भी उपयोग नहीं होना चाहिये। बच्चों को भी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाए। बच्चे जिद्दी होते है वे अपनी जिद्द से परिवार वालों को समझाएंगे।

पंचायती राज मंत्री ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि परंपरागत तरीके से बने हुए कुंड, बावड़ी, तालाब एवं एनीकट जैसी जल संरचनाओं की सफाई, जीर्णोद्धार, मरम्मत व गहराई के लिए मिट्टी निकालने का कार्य जनसहभागिता से करवाया जाए। तालाबों के केचमेंट एरिया खाली करवायें और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करवाया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!