मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा हम राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराएंगे

जम्मू कश्मीर: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराएंगे। राजीव कुमार ने कहा कि कई अंदरूनी ताकतें सोचती हैं कि हम चुनावों को प्रभावित कर देंगे। हमें यकीन है कि जम्मू कश्मीर के लोग विभाजनकारी ताकतों को उचित जवाब देंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जम्मू कश्मीर के लोगों की भागीदारी काबिले तारीफ थी।

पिछले कई दशकों में जो नहीं हुआ वो आपने कर दिखाया है। खासतौर पर महिलाओं और युवाओं ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र, शांति और सद्भावना को चुना है। प्रत्याशियों की भागीदारी और वोट प्रतिशत के मापदंड यहां के लोगों ने तय किए हैं। अब हमारे सामने उस मापदंड को आगे बढ़ाने की चुनौती है। आप ने जो बुनियाद बनाई है, उस पर अब बुलंद इमारत सजानी है। नई मंजिल और नए आसमान को पाना है।

उन्होंने कहा कि अब राज्य को निर्वाचित सरकार देकर आगे बढ़ाने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो पिछले कई दशकों में नहीं हुआ, वो आपने करके दिखाया। बता दें कि चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय टीम दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर है। गुरुवार को चुनाव आयोग की क्षेत्रीय और नेशनल पार्टियों के साथ बैठक हुई थी। पार्टियों ने जल्द चुनाव कराने की मांग की थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 में केंद्र शासित प्रदेश में इस साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जम्मू और कश्मीर में दस साल के अंतराल के बाद चुनाव होंगे। आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!