कुश्ती में भारत को मिला पहला पदक, अमन सहरावत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

अमन के दादा बोले- पेरिस म्ह पोते नै गाड दया लठ, पहलवान ने माता-पिता को दी सच्ची श्रद्धांजलि

पेरिस ओलंपिक 2024 में आखिरकार कुश्ती में भारत को पहला मेडल मिल ही गया। दरअसल पहलवान अमन सहरावत ने 57 किलो कैटेगरी में प्यूर्टो रिको के पहलवान को पछाड़कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही भारत की झोली में छठा मेडल आ गया है। इसके साथ ही अमन ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय रेसलर बन गए हैं।

बता दें कि, अमन सहरावत को सेमीफाइनल मैच में जापान री हिगुची के हाथों 0-10 से हार का सामना करना पड़ा था। अमन सेमीफाइनल मैच में पहली वरीयता प्राप्त जापानी रेसलर के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए और मुकाबला सिर्फ 2 मिनट 14 सेकंड तक चला।

आखिर के बचे हुए दो मिनट के खेल में अमन ने प्यर्टो रीको के रेसलर पर 8-5 की बढ़त बना ली थी। इस दौरान क्रूज डेरिन टोई अमन के बिल्कुल ही बेदम नजर आए। हालत ऐसी हो गई थी कि उन्हें ब्रेक तक लेना पड़ा गया। आखिर के बचे हुए एक मिनट में तो अमन ने 12-5 की लीड हासिल कर ली थी। समय खत्म होने के साथ ही अमन ने 13 पॉइंट लेकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस तरह 14वें दिन भारत की झोली में छठा मेडल आ गया।

अमन भले ही गुरुवार को पदक पक्का करने से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और देश को पेरिस खेलों में छठा पदक दिलाया। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल 6 पदक जीते हैं। हालाकिं, ये आंकड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 से कम है।

ओलंपिक कुश्ती में भारत के पदक
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!