जन्मदिन पार्टी में पिस्तौल लहराने पर तिहाड़ का जेलर सस्पेंड

ई दिल्ली . तिहाड़ के जेलर दीपक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में दीपक शर्मा एक फिल्मी गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं और उनके हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है. यह वीडियो गुरुवार रात को सीमापुरी इलाके में हुई एक पार्टी का है. यह पार्टी घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति के जन्मदिन पर रखी गई थी.

वीडियो वायरल होने के बाद तिहाड़ के DG ने कार्रवाई करते हुए जेलर दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है.

तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि दीपक शर्मा मंडोली की 15 नंबर जेल में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट पद पर हैं. जेल नम्बर 15 हाई सिक्योरिटी जेल हैं, जहां लॉरेंस, नीरज बवानिया, छेनू, नासीर गिरोह के गैंगस्टर रखे गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दीपक शर्मा पिस्तौल के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, घोंडा से निगम पार्षद के पति कारोबारी होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. उनके जन्मदिन पर सीमापुर के एक बैंक्वेट हॉल में पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में कई टीवी से जुड़े लोग पार्टी में शामिल हुए थे. असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट भी पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे.

वीडियो बनाने से मना किया था पार्टी में मौजूद रहे सूत्रों ने बताया कि वीडियो गुरुवार रात करीब 12 बजे की है. जेलर नशे में लग रहे थे. उसी दौरान डीजे पर ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ गाना बजने लगा. इस दौरान डांस कर करते हुए जेलर पिस्तौल निकालकर हवा में लहराते दिखे. डांस शुरू करने से पहले उन्होंने वीडियो नहीं बनाने की बात कही थी. यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी में जेलर ने कई राउंड हर्ष फायरिंग भी की थी.

पार्टी में कई टीवी अभिनेता भी शामिल

जेलर का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक सीरियल के अभिनेता भी नजर आ रहे हैं. पार्टी के कई और वीडियो भी वायरल हुए हैं. जेलर बॉडी बिल्डिंग करने के अलावा सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!