कोचिंग सेंटर हादसा: कांग्रेस ने उपराज्यपाल से जांच में तेजी लाने की मांग की

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मौत के मामले की सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग की।

पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने भलस्वा और अन्य डेयरी पर लटकी ध्वस्तीकरण की तलवार पर भी चर्चा की और उपराज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली नगर निगम की कथित अनदेखी के कारण हुई मां और बच्चे की मौत की जांच में तेजी लाने की भी मांग की।

उन्होंने बयान में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने सक्सेना को बताया किडेयरी को स्थानांतरित करने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में भलस्वा और अन्य डेयरी मालिकों को ध्वस्तीकरण की आशंका है।

यादव ने कहा कि सक्सेना ने मामले पर विचार करने का वादा किया है, क्योंकि डेयरी मालिक मवेशियों को किसी अन्य स्थान पर ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन डेयरी स्थल पर ध्वस्तीकरण होने की स्थिति में वे एक वैकल्पिक स्थान चाहते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!