भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की हुई मौत

अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलटों ने खुद को बचाने के लिए विमान से निकल जाने की कोशिश की लेकिन वह धमाके बाद विमान में लगी आग की चपेट में आ गए.

बेंगलुरु: भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई. रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलटों ने खुद को बचाने के लिए विमान से निकल जाने की कोशिश की लेकिन वह धमाके बाद विमान में लगी आग की चपेट में आ गए. रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने एक बयान में कहा, “आज सुबह मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान अपग्रेड किये जाने के बाद संक्षिप्त उड़ान पर निकला था कि कुछ ही देर बाद वह बेंगलुरू के एचएएल हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.”

हादसे में मारे गए पायलटों की पहचान स्क्वॉड्रन लीडर समीर अब्रोल और स्क्वॉड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने बताया, “दुर्घटना में एक पायलट का शव पूरी तरह झुलस गया जबकि दूसरे पायलट को सेना के अस्पताल ले जाया गया.” अधिकारी ने बताया कि बाद में घायल पायलट की भी मौत हो गई.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान में धमाका होने के बाद आग की लपटें उठने लगीं और घटनास्थल पर धुआं फैल गया, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोग और हवाईअड्डे के आसपास रहने वाले लोग हैरान रह गए. इसके बाद अग्निशामकों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पायलटों को बाहर निकालने की कोशिश की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!