जानिए एकादशी के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान, क्या इसमें शामिल हैं चावल?

एकादशी का भगवान विष्णु जी का दिन होता है और इन दिन व्रत का पारण किया जाता है। इसी के साथ एकादशी के दिन के कुछ नियम भी हमारे शास्त्रों में बताए गए हैं, जिसमें से एक है कि एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित माना जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ दान का विशेष महत्व माना जाता है। दान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ होते हैं।

क्या एकादशी व्रत के दिन चावल का दान कर सकते हैं?
कुछ लोगों के मन में प्रश्न आता है कि एकादशी के दिन चावल का सेवन तो नहीं किया जाता है, लेकिन क्या इस दिन चावल का दान किया जा सकता है? तो आपको बता दें कि एकादशी के दिन ना तो चावल का सेवन किया जाता है और ना ही किसी प्रकार से इस जिन चावल का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। एकादशी के दिन चावल का दान करने से जातक के जीवन में परेसानियां उत्पन्न होने लगती हैं। हालांकि यदि द्वादशी के दिन चावल का सेवन और दान किया जाता है तो जातक के लिए लाभकारी होता है।

एकादशी के दिन क्या करें दान और जानें उसके लाभ
अन्न, मिठाई, फल और वस्त्र: इनका दान करने से साधक को जीवन भर अन्न और धन की कमी नहीं होती। यह दान, विशेषकर गरीबों को करने से, समाज सेवा का भाव भी पैदा होता है।
दूध और दही: जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए दूध और दही का दान बहुत प्रभावी माना जाता है। इनका दान करने से न केवल व्यक्तिगत दुख कम होते हैं, बल्कि परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण बनता है।
जूते और चप्पल: जूते और चप्पल का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है।
जल: गृह क्लेश और रोग से मुक्ति पाने के लिए जल का दान अत्यंत लाभकारी होता है। यह कुंडली में पितृ और चंद्र दोष को कम करने में मदद करता है और आर्थिक समस्याओं को भी दूर करता है।
पीले वस्त्र: अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। यह उपाय भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है और गुरु ग्रह को मजबूत बनाता है।

एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। विभिन्न वस्तुओं का दान करने से अलग-अलग लाभ प्राप्त होते हैं। दान करने से व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति आती है, समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आता है। एकादशी के दिन कौन-सी वस्तु का दान करना चाहिए, यह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और जरूरतों पर निर्भर करता है। इसके अलावा जातकों को दान करने से पूर्व ज्योतिषी से अवश्य ही परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि सभी जातकों के लिए सभी वस्तु का दान करना लाभकारी नहीं माना जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!