MP में नशे का होगा खात्मा! सरकार चलाएगी नशा मुक्ति का महाअभियान, मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश  

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं अब प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र” जागरूकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रदेश में प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए है। अभियान के तहत 12 अगस्त 2024 को प्रात: 9 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण डॉ. आर आर भोंसले ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्व पर देशव्यापी जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त 2024 को किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किये गए है। अभियान के तहत समस्त स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 12 अगस्त 2024 को प्रातः 09:00 बजे शपथ लेने हेतु व्यवस्था की जायें।कार्यक्रम के सुचारू कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें,वीडियो भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्त भारत अभियान के बैनर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां, विद्यालयों,महाविद्यालयों स्तरों पर परिचर्चा, प्रभातफेरी, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के आयोजन जैसे- नशाबंदी के खिलाफ मैराथन दौड़ विभिन्न खेल आयोजित किये जायेंगे। नशामुक्ति अभियान को समर्पित विद्यालयों / महाविद्यालयों में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!