जानें कौन है डॉ दिनशॉ पारदीवाला? जिनकी रेखदेख में हो रहा था विनेश फोगाट का वजन कम

भारतीय खेल प्रेमियों के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 से बुधवार सुबह अच्छी नहीं रही। जहां गोल्ड की दावेदार मानी जा रही स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण ओलंपिक्स से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। जिसके बाद भारतीय कुश्ती कैंप में खलबली मच गई। विनेश के वजन को कम करने के लिए जाने माने डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की मदद ली गई लेकिन उसका फायदा नहीं हुआ।

दरअसल, विनेश का वजन कम कैसे किया जाए, इसको लेकर सभी चिंतित थे। फाइनल से पहले की रात विनेश सो नहीं पाईं। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के चेफ डी मिशन गगन नारंग, दिनशॉ पारदीवाला, विनेश के पति, फिजियो, मेडिकल स्टाफ और आईओए अधिकारी ने अपनी ओर से वजन कम करने के पूरी कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने यहां तक कहा कि हम उनकी जान को खरते में नहीं डाल सकते। विनेश ओलंपिक में कुश्ती में फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बनी थी।

दिनशॉ पारदीवाला कौन हैं?

बता दें कि दिनशॉ पारदीवाला वही डॉक्टर हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की सर्जरी की थी। इससे पहले वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा के साथ भी काम कर चुके हैं। वह स्पोर्ट्स आर्थोपेडिक सर्जन हैं। वह 22 साल से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पारदीवाला मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में आर्थ्रोस्कोपी और शोल्डर सर्विस के डायरेक्टर हैं। पारदीवाला को 2009 में आईएसएकेओएस जॉन जॉयस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें ये अवार्ड आर्थोस्कोपिक सर्जरी में शानदार योगदान के लिए दिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!