मैहर में सेल्फी के चक्कर में पांच लोग झझौआ झरने में बहे, दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। झझौआ पिकनिक मनाने गए पांच युवक पानी में बह गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में ये घटना घटी है। अमरपाटन तहसील के कटहा गांव के पास स्थित पहाड़ी के झझौआ झरने में दो लोग बह गए हैं। दोनों युवकों का शव बरामद हो गया है। बताया गया कि रविवार को झझौआ झरना देखने के लिए सतना निवासी राजा कुशवाहा, अज्जू कुशवाहा, शाहिल और अमरपाटन निवासी नीरज कुशवाहा और अजीत पहुंचे थे।

बता दें कि यहां पर राजा को छोड़ सभी लोग झरने पर नहाने के लिए उतर गए। जहां झरना गिरता है उसके आगे सभी लोग नहा रहे थे। तभी तेज बहाव आया तो सभी बहने लगे। इसमें नीरज और अजीत तो किसी तरह बच निकले लेकिन अज्जू और शाहिल बह कर आगे चले गए। यहां से घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू दल ने बहे युवकों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में अज्जू कुशवाहा (22) का शव बरामद हो गया है। लापता हुए दूसरे युवक का शव चार घंटे बाद रात 10 बजे मिला।

सोमवार को टीआई केपी त्रिपाठी ने बताया कि नई बस्ती थाना कोलगवां सतना निवासी 19 वर्षीय साहिल कुशवाहा का शव मिलने के बाद घटना में मृतकों की दो हो गई है। साहिल का शव झरने के पास ही गहरे पानी में गोताखोरों ने तलाश लिया। बताया कि जहां हादसा हुआ उसके कुछ समय पहले तक एसडीएम, तहसीलदार सहित हम सब लोग मौजूद थे। सुबह से ही सूचना मिल रही थी कि झरने में लोग नहाने आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक वहां रहे और लोगों को झरने से हटाया।

  • सम्बंधित खबरे

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    बाराती बनकर पहुंचे IT अफसर: सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

     मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!