अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीते तो मैं फ्री में दूंगा वीजा, जानें किसने कहा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में महज 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत पाने के कारण भारत अभी भी सिल्वर और गोल्ड की तलाश में है। वहीं पिछली बार की तर्ज पर इस बार भी पूरे देश को गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं। अब अगर नीरज चोपड़ा पेरिस में गोल्ड मेडल जीत जाते हैं तो उससे देशवासियों को खुशी के साथ बड़ा फायदा भी होगा। दरअसल, नीरज के गोल्ड मेडल जीतने से सभी भारतीयों को दुनिया के किसी भी देश का वीजा फ्री में मिलेगा।

बता दें कि, भारतीय मूल के वीजा स्टार्टअप एटलस के सीईओ मोहक नाहटा ने इस बात का वादा किया कि अगर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतते हैं तो वह देश के सभी नागरिकों को दुनिया के किसी भी देश का फ्री वीजा देंगे। मोहक नाहटा ने अपनी लिंक्ड्इन पोस्ट के जरिए इस बारे में बात की। पहले उन्होंने एक पोस्ट की थी, जिसमें वीजा देने का वादा किया था। अब मोहक नाहटा ने डिटेल में बताया कि कैसे और किसे नीरज के गोल्ड जीतने पर वीजा मिलेगा।

वहीं उन्होंने दूसरी पोस्ट में वीजा के बारे में विवरण देते हुए एटलस के सीईओ ने लिखा कि, 30 जुलाई को मैंने नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर सभी को फ्री वीजा देने का वादा किया था। उसके बाद से कई लोगों ने इसकी डिटेल के बारे में पूछा था।

डिटेल में मोहक ने बताया कि अगर नीरज गोल्ड हासिल करते हैं तो हम सबी यूजर्स को एक पूरे दिन के लिए एक फ्री वीजा देंगे। आगे उन्होंने बताया कि वीजा पूरी तरह से फ्री होगा। इसके आगे कहा कि आप किसी भी देश का वीजा ले सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!