मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बरसेगा बदरा

 मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते  कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. चारों तरफ जलमग्न हैं. नदी-नाले भी उफान पर है. इधर, नर्मदा का रौद्र रूप देखनों को मिल रहा है. वहीं भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना में अति भारी बारिश होने की आशंका है. विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है. 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं उज्जैन, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, सीहोर, खरगोन, देवास, आगर, राजगढ़ और बड़वानी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना है. इधर, राजधानी भोपाल, हरदा, बैतूल, इंदौर, खंडवा, विदिशा, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, धार, इंदौर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर,बुरहानपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार 

ग्वालियर, जबलपुर, सिवनी, शाजापुर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला, पन्ना, दमोह, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में हल्की बारिश होने के आसार है. 

मध्य प्रदेश में अबतक कहां कितनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिवनी जिले में हुई है. यहां अब तक 323 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश से 11 इंच अधिक है. हालांकि सबसे कम रीवा में बारिश हुई है. यहां अब तक 9 इंच बारिश ही हुई है. इसके अलवा मंडला में 32.57 इंच, भोपाल में 30.09 इंच, रायसेन में 28.20 इंच, राजगढ़ में 28.22 इंच, छिंदवाड़ा में 28.02 इंच, इंदौर में 16.94 इंच, नर्मदापुरम में 31.92 इंच, धार में 16.07 इंच, ग्वालियर में 15.90 इंच, उज्जैन में 17.91 इंच बारिश हुई.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!