ब्रिटेन और अमेरिका को भी सरकार चलाने के लिए भारतीय मूल के लोगों की जरूरत : मुख्यमंत्री मोहन यादव

नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन में सरकार चलाने के लिए भारतीय मूल के लोगों की मांग है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक ताकत का प्रमाण है। यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान, इजराइल, रूस और यूक्रेन युद्ध के उदाहरण दिए और लोगों पर उनके प्रभाव का हवाला दिया। यादव ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) यह दावा करके झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है कि मध्यप्रदेश में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा बंद कर दी जाएंगी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछले आठ महीनों में हमारी बहनों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक डाले गए हैं। सभी योजनाएं जारी रहेंगी। योजनाएं बंद नहीं होंगी लेकिन उनकी पार्टी (कांग्रेस) एक दिन बंद हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की ओर उम्मीदों से देख रही है और यहां तक ​​कि अमेरिका में भी अगर कोई राष्ट्रपति बनना चाहता है तो उसे भारतवंशी होना चाहिए। उन्होंने कहा, “ब्रिटेन, जो टूटने की कगार पर है, एक भारतीय प्रधानमंत्री चाहता है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमारी सनातन संस्कृति की विश्व स्तर पर सराहना की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    उपराष्ट्रपति धनखड़ कृ‍षि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ, CM डॉ मोहन रहेंगे मौजूद

     भोपाल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे कृ‍षि उद्योग समागम 2025 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव भी…

    मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ‘नारी शक्ति बंधन अभिनंदन का आयोजनः महिला SP और कलेक्टर को बताया जिले का सौभाग्य

    नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एक दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा नरसिंहपुर आए। इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने महिला सशक्तिकरण के चलते शक्ति की आराधना के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!