केदारनाथ में फंसे MP के यात्री ! 61 में से 51 को एयरलिफ्ट कर किया रेस्क्यू – CM यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे राज्य के 61 यात्रियों में से 51 को सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष 10 यात्री केदारनाथ में सुरक्षित स्थान पर मौजूद हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. डॉ. यादव ने जानकारी दी कि शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र के ये यात्री एक बस और अन्य चार पहिया गाड़ी की मदद से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे. यात्रा के दौरान भूस्खलन की घटनाओं के कारण ये यात्री वहां फंस गए थे. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने तत्काल उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया और यात्रियों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए.

10 यात्री अभी भी केदारनाथ में
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शेष 10 यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही सुरक्षित स्थानों पर हैं और उनकी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है.

क्या बोले CM यादव ?
डॉ. यादव ने कहा, “हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है. हमारी प्राथमिकता यह है कि किसी भी यात्री को कोई कष्ट न हो. राज्य सरकार यात्रियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है. ” मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में रखा जा रहा है और सभी यात्रियों की कुशलता के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!