ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर रेलवे ने स्वप्निल को दिया तोहफा, पदोन्नति का आदेश जारी

भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर 3-पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस खास उपलब्धि पर सेंट्रल रेलवे ने तोहफा दिया है। वह भारत के लिए इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे। 

रेलवे ने दिया स्वप्निल को तोहफा
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर सेंट्रल रेलवे के खेल प्रकोष्ठ में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले वह टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। शिंदे ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रही है। ओलंपिक से लौटने पर उनको सम्मानित किया जाएगा।”

कुसाले ने जीता कांस्य पदक
कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे।  फाइनल में भी नीलिंग और प्रोन राउंड के बाद स्वप्निल छठे स्थान पर चल रहे थे। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पदक दिलाया। कुसाले ने क्वालिफिकेशन राउंड में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 60 शॉट में 590 अंक के साथ शीर्ष आठ निशानेबाजों में स्थान हासिल किया था, जिसमें 38 इनर 10 शामिल हैं। कुसाले के साथ एक और भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर क्वालिफिकेशन राउंड में 589 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!