Israel की हिरासत में फलस्तीनी कर रहे उत्पीड़न व दुर्व्यवहार का सामना : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

जिनेवा । संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सात अक्टूबर के हमलों के बाद इजराइल के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को ‘वाटरबोर्डिंग’, अनिद्रा, करंट लगाए जाने समेत कई अन्य उत्पीड़न व दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। ‘वाटरबोर्डिंग’ एक तरह की यातना होती है, जिसमें किसी व्यक्ति के चेहरे को कपड़े से ढककर पानी डाला जाता है, जिससे व्यक्ति को डूबने जैसा एहसास होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइली कारागार विभाग ने जून के अंत तक 9,400 से अधिक लोगों को हिरासत में रखा, जिनमें से कुछ को खुफिया जगह पर रखा गया है, जहां उन्हें वकीलों से मिलने या कानूनी अधिकारियों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जा रही। पूर्व कैदियों और अन्य सूत्रों से बातचीत पर आधारित इस रिपोर्ट में हिरासत में लिए गए लोगों की “चौंका देने वाली” संख्या पर हैरानी जताई गई है, जिनमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने एक बयान में कहा, “मेरे कार्यालय और अन्य संस्थाओं द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों से कई भयावह कृत्यों का संकेत मिलता है, जैसे कैदियों को पानी डालकर प्रताड़ित करना, उन पर कुत्ते छोड़ना आदि। यह अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर हनन है।” सात अक्टूबर को हमास के दक्षिण इजराइल पर अचानक हमले करने के बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ था। हमास के हमलों में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे जबकि 250 से अधिक को बंधक बना लिया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!