खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा और मित्रता का संदेश देता है खेलों का महाकुंभ, Olympics

प्रत्येक 4 साल में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स को खेलों की दुनिया का महाकुंभ भी कहा जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में से ओलंपिक शीर्ष पर है। जिसमें पूरी दुनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट भाग लेते हैं और अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ओलंपिक खेल हर 4 साल में आयोजित होते हैं, जिनकी समयाविधि को ओलंपियाड कहा जाता है। इन खेलों की देखरेख अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) करती है।

ओलंपिक खेलों की शुरुआत पहली बार साल 1896 में ग्रीस की राजधानी एथेंस में हुई थी। तब से यह खेल हर 4 साल में आयोजित होते हैं। पहले विश्व युद्ध और दूसरे विश्व युद्ध के कारण 1916, 1940 और 1944 में इन खेलों का आयोजन नहीं हुआ था। तो वहीं टोक्यो में 2020 की जगह कोरोना के कारण इन खेलों का आयोजन एक साल बाद हुआ था।

ओलंपिक्स में दिए जाने वाले मेडल तीन प्रकार के होते हैं- गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज। इसके अलावा ओलंपिक के झंडे में पांच रंग नीले, डार्क पीले, काले, हरे और लाल रंग के होते हैं। जो पांच महाद्वीप अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप और ओसनिया के आपस में जुड़े होने का प्रतीक है। ओलंपिक खेल मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं। जिनमें ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन, पैरालंपिक और यूथ ओलंपिक शामिल हैं। इन खेलों का उद्देश्य सम्मान, आपसी भाईचारा और मित्रता है। साथ ही खेलों के माध्यम से विश्व शांति बनाए रखने पर भी ओलंपिक गेम्स ध्यान देते हैं। दुनिया भर में ओलंपिक डे 23 जून को मनाया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!