प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों को बड़ी सौगात, स्टायपेंड में इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी, जानिए कब से मिलेगा फायदा

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में बढ़ोतरी की है। प्रदेश के सुपर स्पेशलिस्ट, सीनियर रेसीडेंट, जूनियर रेसीडेंट, पीजी, डिप्लोमा के जूनियर डॉक्टरों का स्टायपेंड बढ़ाया गया है। मासिक स्टायपेंड में वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू मानी जाएगी। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
इतना बढ़ा स्टायपेंड
आदेश के मुताबिक, डिप्लोमा/पीजी फर्स्ट ईयर का स्टायपेंड 2811 रुपए बढाया गया है। अब इन्हें 72633 से बढ़ाकर 75444 रुपए मिलेगा। डिप्लोमा/पीजी सेकेंड ईयर के लिए स्टायपेंड 2,897 बढ़ाया गया है। पहले यह 74,867 था जो अब 77,764 हो गया है। डिप्लोमा/पीजी थर्ड ईयर के लिए 2 हजार 984 रुपए बढ़ाया गया है। अब इन्हें 77,102 से बढ़कर 80,086 रुपए किया गया है।

सुपर स्पेशलिस्ट के लिए इतना बढ़ाया स्टायपेंड
सुपर स्पेशलिस्ट प्रथम वर्ष के लिए 77,102 रुपए से बढ़ाकर 80,086 किया गया है। दूसरे वर्ष के लिए 77,102 रुपए 80,086 बढ़ाया गया है। तीसरे वर्ष के लिए 77,102 रुपए 80,086 बढ़ाया गया है। वहीं इंटर्न के लिए 13,409 से 519 रुपए बढ़ाकर 13,928 रुपए कर दिया है। सीनियर रेसीडेंट के लिए 84,924 से बढ़ाकर 88,210 रुपए किया गया। जूनियर रेसीडेंट को 59,223 रुपए से बढ़ाकर 61,515 कर दिया गया है।

कई दिनों से कर रहे थे मांग
गौरतलब है कि प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के जूनियर डाक्टर कई दिन से स्टायपेंड को लेकर विरोध कर रहे थे। आज भी एमपी के कई जिलों में जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्टायपेंड बढ़ाने की मांग की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!