Taiwan के राष्ट्रपति ने विदेशी नेताओं के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया

ताइपे । ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने विदेशी सांसदों के ‘‘अब तक के सबसे बड़े’’ प्रतिनिधिमंडल का यहां स्वागत किया और मंगलवार को कहा कि यह लोकतंत्रों के एकजुट होने के महत्व को दर्शाता है जबकि चीन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों पर यह यात्रा न करने का दबाव डाला था। लाई ने कहा, ‘‘यह ताइवान को अन्य देशों के समर्थन और महत्व को दर्शाता है। यह दुनिया भर के लोकतांत्रिक देशों को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है। लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए एकजुटता की आवश्यकता है और हमें मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए।’’

उन्होंने ताइपे में चीन पर अंतर-संसदीय गठबंधन द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह टिप्पणी की। यह गठबंधन जो 35 देशों के सैकड़ों सांसदों का एक समूह है। यह समूह इस बात को लेकर चिंतित है कि लोकतांत्रिक देश बीजिंग के प्रति कैसा रुख रखते हैं। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और उसने जरूरत पड़ने पर सैन्य शक्ति के जरिये इस पर अधिपत्य करने की धमकी दी है। लाई ने सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं से कहा, ‘‘चीन का किसी भी देश के लिए ख़तरा पूरी दुनिया के लिए ख़तरा है। चीन मामलों को लगातार उलझाने और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को कमजोर करने के लिए राजनयिक अपहरण, आर्थिक दबाव, साइबर हमलों और झूठी सूचना व नकली चीजों का प्रसार करने का सहारा लेता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!