करगिल विजय दिवस : किसी ने अपने बेटे की शहादत को गर्व से किया याद, किसी ने जवानों को किया याद

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर, ब्रिगेडियर कुशल ठाकुर, सेवानिवृत्त (तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर) ने कहा कि एक कमांडिंग ऑफिसर के रूप में मेरे पास बहुत सी कड़वी यादें हैं। लेकिन देश के लिए कुछ चीजों का बलिदान देना महत्वपूर्ण है। 34 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन जवानों की यादें आज भी मेरे पास हैं और मेरे मरने तक मेरे साथ रहेंगी। उनके परिवारों ने भी बहुत बलिदान दिया। आज जब मैं उन परिवारों को देखता हूं। 25 साल बाद उस उदासी से उबर सका और उन्हें फिर से मुस्कुराते हुए देखना अच्छा लग रहा है।

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर कारगिल हीरो कैप्टन जुंटू गोगोई के पिता थागी राम गोगोई ने कहा कि हमें उन पर गर्व है। हमें ऐसा नहीं लगता कि 25 साल बीत गए। ये 25 साल बिना युद्ध के गुजर गए। वो जिन्होंने देश के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवाई, उन्होंने हमारे कल के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मुझे आज भी अपने बेटे पर गर्व महसूस होता है। कैप्टन जुंटू गोगोई की मां दुलु गोगोई ने कहा कि मेरा एक ही बेटा था, मैंने उसे खो दिया लेकिन मुझे कोई दुख नहीं है क्योंकि उसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर एक पूर्व महिला सेना अधिकारी ने श्रीनगर से द्रास तक 160 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) वर्षा राय ने चार दिन के अंदर 160 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए पूरा की। उन्होंने कहा कि मैंने उन बहादुरों के सम्मान में दौड़ लगाई है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल राय श्रीनगर से द्रास सेक्टर तक दौड़ लगाते हुए करगिल युद्ध स्मारक पहुंची। उन्होंने 19 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू की थी और यह 22 जुलाई को समाप्त हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!