विधायक के बेटे ने की 64 करोड़ की ठगी ! रौब नहीं आया काम, घर में घुसी पुलिस 

टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह सात बजे टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर भारी पुलिस बल देखा गया. मोहल्ले के लोग और खुद विधायक के परिजन व समर्थक इतने बड़े पुलिस दल को देखकर हैरान रह गए. इसके बाद पुलिस टीम ने विधायक के मकान को चारों तरफ से घेर लिया और घर के परिजनों को बाहर निकलने नहीं दिया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने यादवेंद्र सिंह बुंदेला को एक कमरे में ले जाकर छह घंटे तक लगातार पूछताछ की. इस दौरान पुलिस ने कई जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए.

64 करोड़ की ठगी का इल्जाम
दरअसल, विधायक के बड़े बेटे शवास्त सिंह बुंदेला पर असम में अपने 10 साथियों के साथ मिलकर 64 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने का आरोप है. इस मामले में उनके बेटे पर 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. छह महीने पहले भी CID पुलिस कोर्ट के आदेश पर उनके घर आई थी और छापामार कार्रवाई की थी.

पहले भी पुलिस ने मारा छापा
तब पुलिस ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए थे, लेकिन विधायक का बेटा उस समय गायब हो गया था, जिससे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था. आज फिर असम पुलिस ने विधायक के घर छापामार कार्रवाई की, लेकिन एक बार फिर विधायक का बेटा घर पर नहीं मिला.

किसी ने नहीं दी जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और बिना किसी जानकारी के निकल गई. वहीं, यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने भी आज की घटना को लेकर मीडिया से कोई भी बात नहीं की और न ही वे घर से बाहर निकले.

टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर हुई इस कार्रवाई ने शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई और पूछताछ के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिरकार इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    बीजेपी नेता गिरफ्तार: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पार्टी ने किया निष्कासित, आरोपी के होटल पर चलेगा बुलडोजर ?

    टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले में आरोपी भाजपा नेता संजय यादव को एसपी ऑफिस के गेट से…

    मासूम की मौत… 800 बीमार, एक महीने में सुधरे हालात, फिर भी पीएचई विभाग ने कर दिया बड़ा झोलझाल

    टीकमगढ़ जिले के नगारा और मिनोरा गांव में दूषित पानी पीने से पिछले महीने एक बच्चे की मौत हो गई थी और 800 से अधिक लोग बीमार हो गए थे।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!