वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2019 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इस बजट से आम नागरिकों को मोदी सरकार से बड़ी उम्मीदें थी, माना जा रहा था कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पेश होने जा रहा ये अंतिम बजट लोगों के लिए राहत देने वाला होगा। हालांकि बजट के बाद कुछ चीजें महंगी हुईं तो वहीं कुछ चीजें सस्ती हुईं हैं। आइए जानते हैं कि इस बजट के बाद कौन-कौन सी चीजों के दामों में बढ़ोत्तरी होगी और कौन सी चीजों के दाम घटेंगे।
मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले आज अपना अंतिम और पहला अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बजट पेश करते हए अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कई अहम ऐलान किए हैं। बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका में इलाज करवाने के दौरान कहा था कि कुछ आयटम्स पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया जा सकता है। पीयूष गोयल ने बजट भाषण के दौरान कहा कि हमने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी है।
घर खरीदना हो सकता है सस्ता
पीयूष गोयल के द्वारा आम आदमी को घर खरीदने में काफी राहत मिल सकती है। घोषणा के मुताबिक घर खरीदना अब सस्ता हो सकता है, इसके अलावा भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा टैक्स मुक्त होगा। हालांकि ये भी कहा कि घर खरीदने पर जीएसी घटाने पर विचार अभी नहीं किया गया है। इस बारे में जीएसटी काउंसिल से चर्चा की जा रही है। इसके लिए जीएसटी काउंसिल के द्वारा एक कमेटी गठन किया जाएगा।
पिछले साल कुछ ऐसा था बजट
ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोगों के लिए राहत की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि पिछले बजट के मुताबिक कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन औऱ परफ्यूम से लेकर घड़ी खिलौनों, हीरे और जूते-चप्पल महंगे हो गए थे।
पिछले बजट में ये आयटम्स हुए थे महंगे
टीवी, मोबाइल, लैपटॉप और विदेश मोबाइल फोन महंगे हुए थे। फूड प्रोसेसर और इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ाई गई थी। फुटवेयर और लेदर के सामान पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाया गया था जिससे ये महंगे हुए थे। इसके अलावा सनग्लास भी महंगे हुए थे।
क्या हुआ था सस्ता
पेट्रोल डीजल, देश में तैयार हीरे, पेट्रोलियम गैस, सौर बैटरी, सिल्वर फाइल, ई टिकट ये सभी चीजें सस्ती हुई थी।









