ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 82 रनों से दी शिकस्त, सेमीफाइनल में बनाई जगह

आज महिला टी20 एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को 82 रनों से हरा दिया है, इस जीत के साथ अब टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. श्रीलंका में दांबुला के रणगिरि दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए. जवाब में नेपाल 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी. भारत ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया। बता दें कि मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है.

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की. हेमलता ने 42 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 26 गेंदों में टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक लगाया और 48 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। सजीवन सजना 10 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट हुईं, जबकि जेमिमा और ऋचा क्रमशः 28 और 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। नेपाल के लिए सीता राणा ने दो और कबिता जोशी ने एक विकेट लिया.

नेपाल की पारी
नेपाल के बल्लेबाजों को इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया. इस मैच में नेपाल के लिए सीता राणा मगर ने उच्चतम रन बनाए. उन्होंने कुल 18 रनों की पारी खेली. इसके अलावा समझना ने सात, कबिता ने छह, कप्तान इंदू ने 14, रुबीना ने 15, पूजा ने दो, कबिता जोशी ने शून्य, डॉली ने पांच और काजल ने तीन रन बनाए. वहीं, बिंदू और सबनम क्रमश: 17 और एक रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि अरुंधति और राधा को दो-दो विकेट मिले. इसके अलावा रेणुका सिंह को एक सफलता मिली.

ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। दोनों टीमें इस ग्रुप में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। भारत ने ग्रुप स्टेज पर लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली। भारत के खाते में अब छह अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट +3.615 है। वहीं, पाकिस्तान के खाते में चार अंक और नेट रनरेट +1.102 है।

ग्रुप बी में श्रीलंका और थाईलैंड सेमीफाइनल के लिए प्रमुख दावेदार
ग्रुप बी में श्रीलंका और थाईलैंड ने अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और वे सेमीफाइनल के लिए प्रमुख दावेदार हैं. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है और वे ग्रुप के टॉप पर हैं. उनका नेट रनरेट +4.243 है. थाईलैंड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और एक मुकाबले में जीत हासिल की है, जिससे उनका नेट रनरेट +0.098 है और वे ग्रुप के दूसरे स्थान पर हैं.

बांग्लादेश और मलेशिया की स्थिति वर्तमान में अधूरी है क्योंकि ग्रुप स्टेज के मैच बाकी हैं. बांग्लादेश ने अपने एक मैच में जीत और एक में हार का सामना किया है, जबकि मलेशिया ने दोनों मैच हारे हैं. बांग्लादेश के खाते में दो अंक और नेट रनरेट -0.024 है, जबकि मलेशिया के खाते में कोई अंक नहीं है और उनका नेट रनरेट -4.150 है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!