रुपया कहां से आता है, कहां जाता है? पिछले आंकड़ों से समझिए वित्त मंत्री के पिटारे का पूरा गणित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट लोकसभा में पेश करेंगी। आम चुनाव के बाद आने वाले इस बजट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। लोग अक्सर बजट के बारे में चर्चा तो करते हैं, पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं रखते। सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में आपके लिए क्या है यह जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि बजट में पैसा कहां से आता और कहां खर्च होता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम चुनावों से पहले इसी साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। आइए उसी के आधार पर समझते हैं कि बजट में किन-किन मदों से पैदा आता है और कहां-कहां खर्च होता है?

सरकार के पास आने वाले हर एक रुपये में कितना पैसा कहां से आता है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में 47.66 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस बजट को आधार बना कर देखें तो हम यह समझने में सक्षम होंगे कि बजट के हर एक रुपये का कितना हिस्सा किस मद से आया और कहां गया। पिछले बजट में सरकार ने जो जारी दी थी उसके अनुसार बजट के एक रुपये का 28 पैसा ऋणों और अन्य प्रकार की देयताओं (Borrowings & Other Liabilities) के जरिए जुटाया गया। ऋणों के बाद सरकार के खाते में सबसे ज्यादा राशि आयकर यानी इनकम टैक्स (Income Tax) के जरिए जुटाए गए। इस मद से सरकार के खाते में आए एक रुपये का 19 पैसे आया। उसके बाद 18 से पैसे से अधिक की आमदनी माल व सेवा कर और अन्य करों (GST and other taxes) की वसूली से हुई। कंपनियों पर लगने वाले टैक्सों या निगम कर (Corporation Tax) के जरिए सरकार ने अपने खाते में आने वाले एक रुपये के 17 पैसे जुटाए। अंतरिम बजट के आंकड़ों के अनुसार ऋण भिन्न प्राप्तियों (Non-Tax Receipts) के जरिए सरकार ने एक रुपये का सात पैसे जुटाया। वहीं, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Union Excise Duties) से सरकार के खाते में पांच पैसे और सीमा शुल्क (Customs) की वसूली से चार पैसे आए। ऋण भिन्न पूंजी प्राप्तियां (Non-Debt Capital Receipts) से सरकार को प्रत्येक एक रुपये में से एक पैसे की आमदनी हुई।

अब जानिए इस एक रुपये में सरकार ने कहां- कितना खर्च करती है?
पिछले बजट के आंकड़ों के अनुसार सरकार के पास जो एक रुपया आता है उसमें से 20 पैसे ऋणों की अदायगी (Interest Payments) में ही चले जाते हैं। अगले 20 पैसे करों और शुल्कों में राज्यों की हिस्सेदारी (States’ share of Taxes and Duties) मद में जाते हैं। सरकार अपने पास आने वाले एक रुपये का 16 पैसे केंद्रीय योजनाओं (Central Sector Schemes, रक्षा और आर्थिक सहायता पर होने वाले खर्चे को छोड़कर) खर्च करती है। आठ पैसे राज्यों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं (Centrally Sponsored Schemes) पर खर्च होता है। आठ पैसे रक्षा क्षेत्र (Defence) पर खर्च किया जाता है। वित्त आयोग और अन्य अंतरण मदों (Central Sector Schemes) में भी आठ पैसे ही खर्च किए जाते हैं। आर्थिक सहायता (Subsidies) मद में सरकार 6 पैसे खर्च करती है। पेंशन मद (Pensions) में सरकार की ओर से एक रुपये का चार प्रतिशत खर्च किया जाता है। अन्य मदों (Other Expenditure) में सरकार की आमदनी के हर एक रुपये से नौ पैसे खर्च किया जाता है।

अब जानते हैं पिछले बजट में किस मंत्रालय को कितनी राशि दी गई?
मंत्रालयराशि लाख करोड़ रुपये
रक्षा मंत्रालय6.2
सड़क, राजमार्ग और परिवहन2.78
रेल मंत्रालय2.55
उपभोक्ता मामले2.13
गृह मंत्रालय2.03
ग्रामीण विकास1.77
रसायन व उर्वरक1.68
संचार मंत्रालय1.37
कृषि और किसान कल्याण1.27
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!