सावन मास के पहले सोमवार तड़के चार बजे से बाबा ओंकार के दरबार में भक्तों की भीड़, शाम को सवारी

खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सावन मास को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सावन के पहले सोमवार को सुबह चार बजे से ही बाबा ओंकार के पट खोल दिए गए और आरती की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त बाबा का आशीर्वाद लेने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंच चुके थे। मंदिर के पट खुलते ही हर कोई श्रावण मास के पहले सोमवार में बाबा ओंकार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने की कोशिश करता दिखाई दे रहा था। हालांकि, दर्शन पूजन का यह सिलसिला सावन के पूरे मास में ही इसी तरह चलता रहेगा और इस दौरान इसी तरह भक्तों का सैलाब यहां उमड़ता रहेगा।

सावन के पहले सोमवार को शाम करीब 4 बजे बाबा ओंकार की सवारी भी निकाली जाएगी, जिसे देखने के लिए भी बड़ी संख्या में बाबा ओंकार के भक्त जुटते हैं। यह सवारी नगर भ्रमण के लिए निकलती है। पूरे सावन मास में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर मंदिर के पट प्रातः 4 बजे खुलेंगे। संध्या कालीन आरती के पश्चात समस्त श्रद्धालुओं के दर्शन होने के बाद ही मंदिर के पट बंद होंगे।

यहां सोमवार को नौका विहार भी पूरी तरह से बंद रखा है। शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की स्थिति एवं समय को देखकर नौका विहार को बंद या चालू किया जा सकता है। इस दौरान नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से रोकने के लिए भी पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से कई जगह पार्किंग के लिए निर्धारित की गई हैं। साथ ही मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पैदल चलकर ही जाने के लिए निर्देशित किया गया है, तो वहीं घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ।

ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह से ही लगी भक्तों की भारी भीड़

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!