हनुमान चालीसा के लिए बढ़ाई गई थाने की सुरक्षा, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका तो पूर्व मंत्री बाहर बैठकर करने लगे पाठ, देखें Video

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसापढ़ने पहुंचे, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। जिसके बाद उन्होंने थाने के बाहर ही पाठ किया।  इससे पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने थाने के अंदर अपने कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाने के लिए परमिशन मांगी थी। लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद वे आज कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान थाने की सुरक्षा के लिए मेन गेट पर बैरिकेट्स लगा दिए गए थे। 

गौरतलब है कि 18 जुलाई को नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग की एफआईआर दर्ज करवाने कांग्रेस अशोका गार्डन थाने पहुंचे थे। इस दौरान थाने में सुंदरकांड चल रहा था। कांग्रेस का आरोप था कि पुलिस ने सुंदरकांड के पीछे एक आम नागरिक का जन्मदिन होने का हवाला दिया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम थाने FIR करवाने गए थे। वहां थाने में सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। मैं भी 10 साल सीएम रहा यह नियम नहीं है। पुलिस अधिकारी बता रहे थे कि सुंदरकांड पाठ का आयोजन उन्होंने किया। एक आम व्यक्ति का जन्मदिन था उस उपलक्ष्य में वहां पर सुंदरकांड पाठ किया जा रहा था। हमारे भी कार्यकर्ताओं का जन्मदिन आता है अब उनका जन्मदिन भी हम थानों में मनाएंगे। बकरा ईद का आयोजन भी हम थानों में करेंगे। थाने के अंदर सुंदरकांड पाठ नियमों का उल्लंघन है। थाने के अंदर सुंदरकांड पाठ करने की इजाजत किसने दी, उसका नाम स्पष्ट होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हर थाने में सुंदरकांड पाठ करवाने का आवेदन अधिकारियों को देगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!