मोदी-पुतिन मुलाकात की तस्वीर पर जेलेंस्की ने ऐसा क्या कहा? जयशंकर ने यूक्रेन घुमा दिया फोन

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बातचीत की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज दोपहर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से अच्छी बातचीत हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने के बारे में बात की। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की मोदी की मॉस्को यात्रा की आलोचना की पृष्ठभूमि में हुई। 9 जुलाई को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने मोदी की मॉस्को यात्रा को “भारी” निराशा और शांति प्रयासों के लिए विनाशकारी झटका बताया।

यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा थी। पीएम मोदी की रूस यात्रा से पश्चिमी देश खुश जर नहीं आए। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसकी आलोचना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि एक रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल पर हमला किया, जिसमें युवा कैंसर रोगियों को निशाना बनाया गया। कई लोग मलबे के नीचे दब गए। ज़ेलेंस्की ने मोदी-पुतिन की मुलाकात के बारे में कहा था, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को ऐसे दिन मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है।विदेश मंत्री एस जयशंकर इससे पहले मॉरीशस में पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। जयशंकर 16 से 17 जून तक दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस में थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन दोनों देशों के बीच विशेष रूप से स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग का प्रमाण है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!