आसमानी आफत का कहर: सतना में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, मृतकों में छात्र भी शामिल

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। जहां आकीशय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो छात्र और एक किसान भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम डगडीहा निवासी वरुण पिता प्रदीप सिंह (17) और ग्राम अकौना निवासी आदर्श सिंह पिता भूपेंद्र सिंह (16) RPS स्कूल से छुट्टी के बाद जैतवारा जा रहे थे। रास्ते में अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए छात्र तुर्री मोड़ के पास एक पेड़ के नीचे रूक गए। इसी दौरान उनपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों की मौत हो गई।इधर, गलबल निवासी पुष्पेंद्र तिवारी (35) अपने खेत में पानी डाल रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी और जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    बाराती बनकर पहुंचे IT अफसर: सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

     मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!