ED ने कांग्रेस MLA पर कसा शिकंजा, 1300 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी केस में 5 शहरों में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (18 जुलाई) को 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में देश की राजधानी दिल्ली समेत पांच शहरों में छापेमारी की है. ईडी की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर में 15 लोकेशन पर रेड मारी है. बैंक घोटाले में ये छापेमारी महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार व अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है. इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा ईडी के साथ-साथ सीबीआई को भी सौंपा गया है.

दरअसल, मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड नाम की एक कंपनी है, जोकि विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार से जुड़ी हुई है. उसके जरिये 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया, जिसे कभी वापस नहीं लौटाया गया. सीबीआई ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था. बाद में ईडी ने इस मामले में अलग से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी.

लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं रावदान सिंह

ईडी की टीम महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी के लिए पहुंची. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को भी ईडी की टीम के साथ देखा गया. रावदान सिंह को भूपेंद्र सिंह हुड्डाका करीबी माना जाता है. कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान भिवानी सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार धर्मवीर सिंह के हाथों हार मिली. उनको टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस में काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था. रावदान सिंह हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक भी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!