कपिल देव ने दी ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई, कहा- खुद को अभिव्यक्त करें

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बुधवार को पेरिस में ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय एथलीटों को 26 जुलाई से शुरू हो रहे इस महाकुंभ में निडर होकर अपना प्रदर्शन करने की सलाह दी और उम्मीद जताई कि देश पदक तालिका में दोहरे अंक तक पहुंचेगा। 26 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत ने 117 एथलीटों का दल भेजा है। देश को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारतीय खिलाड़ियों को कपिल देव ने दी खास सलाह
कपिल देव ने ट्रिनिटी गोल्फ चैम्पियंस लीग (टीजीसीएल) के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में कहा, “मैं वास्तव में किसी के लिए कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं दे सकता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम इस साल अधिक पदक जीतेंगे और यह महत्वपूर्ण है। सभी (भारतीय एथलीटों) को मेरी सलाह यही होगी कि वे आगे आएं और अपने आपको साबित करें। मैं उम्मीद करता हूं कि अगर हमें विश्वास है कि यह (दोहरे अंक में पदक जीतना) होगा तो ऐसा क्यों नहीं होगा।”

गंभीर पर क्या बोले कपिल देव?
इस दौरान पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “अगर गौतम गंभीर वह पद (भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद) संभाल रहे हैं, तो मैं उन्हें और टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मैं भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!