चीन में बड़ा हादसा, शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की जलकर मौत

चीन में बुधवार (17 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया. चीन के दक्षिणपश्चिम शहर जिगोंग के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई है. चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में 14 मंजिला बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई. इसकी वजह से बिल्डिंग के भीतर कई सारे लोग भी फंस गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत से निकल रहे काले धुएं को साफ तौर पर देखा जा सकता है.

सरकारी मीडिया सीसीटीवी के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही 300 इमरजेंसी वर्कर्स और दर्जनों दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इमरजेंसी वर्कर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 30 लोगों को बिल्डिंग की आग से बचाया. स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आग लगने की वजह कंस्ट्रक्शन का काम था, जिसकी वजह से चिंगारी भड़की और फिर आग लगी. हालांकि, अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

हादसे के पीछे की वजह पता लगाने का मिला निर्देश

चीन के इमरजेंसी मैनेजमेंट मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में रेस्क्यू में जुटे वर्कर्स और प्रांतीय अधिकारियों से कहा कि वे आग लगने की वजहों का जल्द से जल्द पता लगाएं. साथ ही इस हादसे से सबक लें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं फिर से ना हों. चीन में इस तरह के हादसे काफी ज्यादा सामान्य बात हो चुके हैं. पहले भी कई बार इमारतों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई है. इमारतों को बनाने में नियमों का ख्याल नहीं रखना आग लगने की मुख्य वजह है.

आग लगने का वीडियो देखें

सोशल मीडिया पर घटना के एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों को बिल्डिंग से उठते हुए देखा जा सकता है. काला धुआं भी निकल रहा है, जो काफी दूर से दिखाई दे रहा है. आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों ने पाइप का सहारा तो लिया ही, साथ ही साथ ड्रोन के जरिए भी आग बुझाने का काम किया गया. जिगोंग शहर के जिस मॉल में आग लगी है, उसमें डिपार्टमेंट स्टोर, रेस्तरां और मूवी थिएटर्स के साथ-साथ कई कंपनियों के दफ्तर भी थे.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!