पोर्श केस: किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों पर होगी कार्रवाई? नाबालिग को जमानत देने में प्रक्रियात्मक चूक का मामला

पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी को जमानत दिए जाने के मामले में किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के दो सदस्यों के खिलाफ जांच कर रहे पैनल ने बड़ी सिफारिश की है। समिति के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रक्रियात्मक चूक के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

दरअसल, 19 मई को कल्याणी नगर इलाके में दो आईटी पेशेवरों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार पोर्श कार ने टक्कर मार दी थी, जिसे कथित तौर पर नशे में धुत नाबालिग चला रहा था। मामले ने पूरे देश में उस वक्त तूल पकड़ लिया था, जब जेजेबी के सदस्य एलएन दानवड़े ने आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने सहित बहुत ही नरम शर्तों पर जमानत दे दी थी।

इसके बाद महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने आरोपी नाबालिग को जमानत देने वाले जेजेबी के दो सदस्यों की जांच करने के लिए समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रक्रियागत खामियों, अनियमितता और नियमों का पालन नहीं किए जाने जैसे विषयों पर बात की है। डब्ल्यूसीडी की ओर से गठित समिति ने जांच के तहत जेजेबी के दोनों सदस्यों के बयान भी दर्ज किए।

डब्ल्यूसीडी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्ता पर बताया कि रिपोर्ट में समिति ने प्रक्रियागत खामी के लिए जेजेबी के दो सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। तथ्यों के आधार पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे, इसलिए हमने राज्य सरकार को पत्र लिखकर दोनों सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव किया है।

क्या है मामला?
दरअसल, कुछ दोस्त पार्टी करने के बाद 19 मई को तड़के करीब सवा तीन बजे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रही पोर्शे कार ने कल्याणी नगर चौराहे पर उनमें से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई। दोनों की उम्र 24 वर्ष थी। वे आईटी पेशेवर थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-304 (गैर इरादतन हत्या) और मोटरवाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!