गुरु पूर्णिमा 2024 : गुरु पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, मिलेंगे शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरु, एक ऐसा शब्द है, जो ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतीक है। गुरु व्यक्ति को अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश में लाते हैं। गुरु जातक को सही मार्ग दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पंचांग के हिसाब से गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का भी प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। आज हम आपको बताते हैं कि गुरु पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

केसर का दान
गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन भगवान वेद व्यास, जिन्हें महाभारत और अन्य हिंदू ग्रंथों के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनके सम्मान में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा ज्ञान, शिक्षा और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। केसर को गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन केसर का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि केसर का दान करने से ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सफलता प्राप्त होती है। केसर का दान करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद गुरु दोष दूर होता है।

पीले वस्त्र का दान
पीला रंग गुरु ग्रह का प्रिय रंग माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन पीले वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही भाग्योदय हो सकता है।

चने का दान
चने का दान गुरु पूर्णिमा के दिन किया जाने वाला एक विशेष दान है। चने का दान करने से गुरु की कृपा बनी रहती है। साथ ही कुंडली में स्थित गुरु दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए इस दिन चने का दान विशेष रूप से करें।

घी का दान
घी का दान गुरु पूर्णिमा के दिन किया जाने वाला एक विशेष दान है। घी को भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। घी विद्या का कारक भी माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के घी का दान करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!