19 राज्यों में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात से असम तक बाढ़; कर्नाटक-महाराष्ट्र रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक तक झमाझम बारिश और बाढ़ के चलते नदियां उफान पर हैं। यूपी, गुजरात से लेकर बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी समेत 19 राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।केरल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में मंगलवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी राजस्थान में 18, ओडिशा में 19 और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18-19 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश हुई। गुजरात के वलसाड और नवसारी में घरों में कई फुट तक पानी घुस गया है। केरल के सात जिलों और कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे।

अनंतनाग में बादल फटा, मकान क्षतिग्रस्त
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू इलाके में रविवार देर रात बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसके चलते एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक मवेशी की मौत हुई है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

शाह ने सीएम योगी, हिमंत और भूपेंद्र पटेल से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, असम और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से सोमवार को बात की और बाढ़ व भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने फोन पर हुई बातचीत में शाह को राज्य के मौजूदा हालात और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने राज्यों में बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात से गृह मंत्री को अवगत कराया। शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!