छत्तीसगढ़ में डायरिया से 5 की मौत का दावा, कलेक्टर बोले- कारण अलग-अलग

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बीते 7 दिनों में  5 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है. दावा है कि पहाड़ों में रहने वाली बैगा जनजाति की बस्तियों में डायरिया फैला हुआ है. हालांकि इस पूरे मामले में कबीरधाम जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साफ किया है कि इन पांच ग्रामीणों की मौत अलग-अलग कारणों से और अलग-अलग जगह में हुई है. कलेक्टर ने बताया कि बोड़ला एसडीएम और सीएमएचओ को घर-घर पहुंच कर सर्वें करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे. इस बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोनवाही गांव पहुंचे और पीड़ित और मृतक के परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर कई आरोप लगाए और मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की. 

Latest and Breaking News on NDTV

भूपेश बघेल कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य क्षेत्र ग्राम सोनवाही पहुंचे, यहां उन्होंने 10 जुलाई को दो लोगों की कथित तौर पर डायरिया से मौत होने पर मृतक के परिजनों से बातचीत की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को परिजनों ने बताया कि 10 जुलाई को उल्टी व दस्त के चलते अचानक रात्रि 12 बजे तबीयत खराब हुई और दो बजे मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

भूपेश बघेल ने ग्राम झलमला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा भी लिया . उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौताें के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में सुविधाओं का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है. डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी लचर हो चुकी है. उन्होंने गांव में पीड़ित परिजनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता पर भी सवाल उठाए.

Latest and Breaking News on NDTV

बघेल ने कहा कि जिन घरों में लोगों की मृत्यु हुई, उनको केवल एक-एक मच्छरदानी दी गई है, जबकि उनके घर में पांच सदस्य हैं. इन लोगों को सरकार की ओर से कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है. अस्पताल में पर्याप्त दवाएं और स्टाफ होना चाहिए. उनका दावा है कि अभी तक करीब 25 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं. लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत मिल रही है. इससे लोगों में आक्रोश है. इस दौरान भूपेश बघेल ने कई परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!