पूर्व खिलाड़ियों की अपील का हुआ असर, बीसीसीआई ने अंशुमान गायकवाड़ को दी वित्तीय मदद, जानें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व खिलाड़ी और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय मदद देने की घोषणा की है। गायकवाड़ ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका लंदन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शीर्ष परिषद को निर्देश देते हुए गायकवाड़ को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने कहा है। 

वित्तीय मदद के अलावा जय शाह ने गायकवाड़ के परिजनों से संपर्क किया और उनके हालचाल जाने। वहीं, बीसीसीआई सचिव ने किसी भी तरह की मदद का प्रस्ताव भी दिया। बीसीसीआई ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे गायकवाड़ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और उनका इलाज किस तरह चल रहा है इस पर भी उनकी नजर है। बोर्ड ने इस चुनौतीपूर्ण समय में पूर्व खिलाड़ी के परिवार को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है।

कपिल देव सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने की थी मांग
गायकवाड़ की मदद के लिए 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और संदीप पाटिल जैसे पूर्व क्रिकेटर आगे आए थे और उन्होंने बीसीसीआई से गायकवाड़ की मदद करने की अपील की थी। कपिल ने खुलासा करते हुए बताया था कि टीम के उनके पूर्व साथी मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, रवि शास्त्री और कीर्ति आजाद गायकवाड़ के इलाज के लिए फंड जुटाने को लेकर अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं।
गायकवाड़ ने भारत के लिए खेले 40 टेस्ट और 15 वनडे
गायकवाड़ का टेस्ट करियर 1975 से 1987 तक चला और उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मुकाबले खेले। गायकवाड़ इसके बाद 1997 से 1999 और फिर 2000 में भारतीय टीम के कोच बने। गायकवाड़ उस वक्त भारतीय टीम के कोच थे जब अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। गायकवाड़ के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज 2-1 से जीती थी, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज ड्रॉ खेली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!