अक्षय तृतीया की तरह शुभ है भड़ली नवमी, बिना शुभ मुहूर्त के भी कर सकते हैं ये काम

पंचांग के अनुसार 15 जुलाई 2024 को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है. आषाढ़ शुक्ल नवमी को भड़ली नवमी कहा जाता है. इसे भडल्या नवमी के नाम से भी जानते हैं. इस तिथि को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, जिसमें आप बिना मुहूर्त देखे हर तरह के शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं.

भड़ली नवमी तिथि

भड़ली नवमी गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन सोमवार 15 जुलाई को मनाई जाएगी. नवमी तिथि 14 जुलाई शाम 5 बजकर 26 मिनट से शुरू हो जाएगी और 15 जुलाई शाम 7 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में भड़ली नवमी 15 जुलाई 2024 को मान्य होगी. इसी दिन गुप्त नवरात्रि का नवमी पूजन किया जाएगा और 2 दिन बाद यानी 17 जुलाई 2024 देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. देवशयनी एकादशी से पहले भड़ली नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है.

भड़ली नवमी पर बनने वाले शुभ योग

इस वर्ष भड़ली नवमी की तिथि बहुत खास होने वाली है. क्योंकि इस दिन बनने वाले योग इस तिथि के महत्व को और अधिक बढ़ा रहे हैं. बता दें कि भड़ली नवमी पर रवि योग , सिद्ध योग, करण योग और शिववास योग रहेगा. साथ ही इस दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा.

भड़ली नवमी पर कौन से काम कर सकते हैं?

भड़ली नवमी स्वयंसिद्ध तिथि है और इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है. इसलिए आप बिना ज्योतिषी या पुरोहित से शुभ-मुहूर्त आदि दिखाए विवाह से लेकर गृह प्रवेश, मुंडन, कर्ण छेदन, भूमि पूजन आदि जैसे कई काम सकते हैं. इतना ही नहीं मान्यता है कि इस तिथि किए गए काम शुभ फलदायी भी होते हैं. इसलिए इस तिथि को अक्षय तृतीया की तरह शुभ माना जाता है. यही कारण है कि हिंदू धर्म में भड़ली नवमी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!