जल्द फाइल कर दीजिए इनकम टैक्स रिटर्न, वरना लग सकता है इतने हजार का जुर्माना !

वित्त वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024-25) के लिए 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न दाखिल करना है. ऐसे में अगर आपने अब तक आईटीआर दाखिल नहीं किया है तो जल्द ही कर लें. टैक्स एक्सपर्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) आनंद जैन (इंदौर) के मुताबिक समय पर आईटीआर दाखिल करने से न सिर्फ पेनाल्टी से बचत होती है, बल्कि इसके 4 और फायदे भी हैं.

  1. पेनाल्टी से बच जाएंगे

अगर आप तय तारीख के अंदर आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना यानी पेनाल्टी देनी पड़ सकती है. अगर किसी व्यक्तिगत करदाता की सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसे 5,000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा. अगर करदाता की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है तो उसे 1,000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा. समय पर आईटीआर दाखिल करके इस पेनाल्टी से बचा जा सकता है.

  1. नोटिस का डर नहीं रहेगा

अब आयकर विभाग को आपकी आय के बारे में कई स्रोतों से जानकारी मिलती है, अगर आप समय पर आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं, तो आयकर विभाग उस जानकारी के आधार पर आपको नोटिस भेज सकता है. नोटिस की परेशानियों से बचने के लिए समय पर आईटीआर दाखिल करना फायदेमंद है.

  1. ब्याज की बचत

आयकर नियमों के अनुसार, अगर किसी करदाता ने कर का भुगतान नहीं किया है या उस पर कुल देय कर का 90% से कम भुगतान किया है, तो उसे धारा 234बी के तहत हर महीने 1% ब्याज पेनाल्टी के तौर पर देना होगा. इस तरह समय पर रिटर्न दाखिल करके आप आयकर पर मिलने वाले ब्याज की बचत कर सकते हैं.

  1. घाटे को आगे बढ़ा सकेंगे

आयकर नियमों के अनुसार, निर्धारित तिथि तक आईटीआर दाखिल करके आप अपने घाटे को अगले वित्तीय वर्षों में आगे बढ़ा सकते हैं। यानी आप अगले वित्तीय वर्षों में अपनी आय पर कर देनदारी को कम कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए, यदि शेयरों की बिक्री पर घाटा होता है तो उसे 8 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है, हालांकि, यदि समय पर रिटर्न दाखिल नहीं किया जाता है तो घाटे को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है और यह लाभ नहीं मिलेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!