जय शाह ने फिर की भविष्यवाणी, बोले- रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी और डब्ल्यूटीसी भी जीतेंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र और अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि भारत अगले साल दो आईसीसी टूर्नामेंट जीतेगा। जय शाह ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की और रोहित की कप्तानी का समर्थन किया। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि किस तरह उन्होंने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम पर टी20 विश्व कप जीतने का भरोसा जताया था और उनके कहे शब्द सही साबित हुए थे। शाह ने कहा कि वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली असफलता ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप में भारत को सफलता हासिल करने में मदद मिली। जय शाह ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतने के बाद हम फाइनल हार गए थे। हमने दिल जीता, लेकिन विश्व कप नहीं जीत सके थे। मैंने राजकोट में कहा था कि 29 जून को हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और बारबाडोस में तिरंगा लहराएंगे। हमारे कप्तान ने ऐसा किया। इस जीत के बाद अब अगले दो आईसीसी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी पर हमारी नजर है। मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हमारी टीम फिर चैंपियन बनेगी।

टी20 विश्व कप के लिए क्या थी जय शाह की भविष्यवाणी?
जय शाह ने भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी में राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच से पहले भविष्यवाणी की थी। दरअसल, जय शाह एससीए स्टेडियम का नाम निरंजन शाह स्टेडियम किए जाने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने उस वक्त कहा था, ‘सभी लोग विश्व कप को लेकर मेरे बयान का इंतजार कर रहे हैं। 2023 में लगातार 10 मैच जीतने के बावजूद भारत वनडे विश्व कप नहीं जीत सका था, लेकिन हमने दिल जीते थे। मैं वादा करता हूं कि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में हम बारबाडोस में भारत का झंडा गाड़ेंगे।’
रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की थी। जय शाह ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि ये तीनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा होंगे। बोर्ड सचिव द्वारा कम से कम अगले साल तक टेस्ट और वनडे में रोहित की कप्तानी की पुष्टि करने के बाद यह माना जा सकता है कि बीसीसीआई ने रोहित के नेतृत्व कौशल पर भरोसा दिखाया है।
वनडे-टेस्ट पर रहेगा सीनियर खिलाड़ियों का ध्यान
भारत को जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी अगले 12 महीने सिर्फ वनडे और टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। भारत 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र में फिलहाल नौ टेस्ट के बाद छह जीत के साथ शीर्ष पर चल रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!