अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण सात जिलों में सड़क संपर्क कट गया

ईटानगर:  अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम सात जिलों में सड़क संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भूस्खलन के कारण सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपा रादा और ऊपरी सुबनसिरी जिले प्रभावित हैं।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में राजमार्ग के सहायक अभियंता गेमर पाडू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भूस्खलन के बाद पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग-13 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। सियांग जिले में लोकपेंग और पांगिन तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पत्थर के गिर जाने से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई।

उन्होंने कहा कि हल्के वाहनों के आवागमन के लिए सड़क को साफ किया जा रहा है।

भूस्खलन के कारण निगमोई-आलो बाईपास सड़क भी अवरुद्ध हो गई।

ऊपरी सियांग जिले की सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी वाई जेरांग ने बताया कि भूस्खलन के कारण टूटिंग उप-मंडल का संपर्क जिले के बाकी हिस्सों से कट गया है।

उन्होंने बताया कि मोयिंग और मिगिंग गांवों में 29 जून को कई स्थानों पर भारी भूस्खलन होने के कारण टूटिंग से सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

उन्होंने कहा कि टूटिंग जाने वाले यात्री ऊपरी सियांग के जिला मुख्यालय यिंगकिओंग में फंसे हुए हैं।

पीडब्ल्यूडी राजमार्ग विभाग के अधिकारी के हवाले से डीआईपीआरओ ने कहा कि यदि मौसम ठीक रहा तो सड़क पर आवागमन को पूरी तरह से बहाल करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।

लगातार बारिश के कारण पश्चिमी सियांग जिले के आलो में जलापूर्ति बाधित हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण सियांग जिले के लिकाबाली कस्बे में जलापूर्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!